
मुंबई।रिपब्लिकल पार्टी ऑफ इंडिया(ऐ) के उत्तर मुंबई जिल्हा के अध्यक्ष श्री हरिहर यादव और पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्तायों द्वारा १४ अप्रैल २०१५ को डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर मालाड (वेस्ट) में स्टेशन के पास हनुमान मंदिर के पीछे बाबासाहेब आंबेडकर जयंती उत्सव और जाहिर सभा का आयोजन किया गया था।इस अवसर पर सभी ने आंबेडकर की प्रतिमा को फूलमाला पहनाया और बाबासाहेब आंबेडकरजी को नमन और उनको याद किया।
जहाँ पर सांसद गोपाल शेट्टी, सामाजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता, डॉ. राम बारोट, विनोद शेलार, अनघाताई म्हात्रे, डॉ.राकेश दुबे,'सहयोग ब्रॉडगेज प्रवासी ट्रस्ट' के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. कलामुद्दीन मंसूरी इत्यादि गणमान्य अथितियों के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का घंटों पाठ किया गया और जिसका सबसे ज्यादा आनंद श्री मनमोहन गुप्ता ने उठाया और पूरे कार्यकम के दौरान संगीत मंडली को प्रोत्साहित करते रहे और भक्ति भाव में लीन रहे।
Sanjay Sharma Raj
(P.R.O.)





