बाबा जयगुरूदेव के वार्षिक भण्डारे में लोनिवि मंत्री ने लिया भाग

 बाबा जयगुरूदेव आश्रम में गुरू महाराज के चित्र के समक्ष श्रद्धा अर्पित करते पंकज बाबा

बाबा जयगुरूदेव के पांच दिवसीय भण्डारे में सत्संगियों के बीच लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव

मथुरा।  वार्षिक भण्डारा पर्व पर बाबा जयगुरुदेव महाराज के भक्त व उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण व सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव जयगुरुदेव नाम योग साधना मन्दिर एवं समाधि स्थल पर मत्था टेका और प्रसाद चढ़ाया। तत्पश्चात् मन्दिर के पीछे सत्संग मैदान में बने मंच से अपने सम्बोधन में कहा कि मैं स्वामी जी महाराज के दर्शनार्थ और आशीर्वाद लेने कई बार जयगुरुदेव आश्रम आया। मैं आपका गुरुभाई हूँ, आप हमारे गुरुभाई हैं। दादा गुरु स्वामी ‘घूरे लाल जी महाराज’ के 67वें वार्षिक भण्डारा के अवसर पर आना मेरा सौभाग्य है। स्वामी जी (बाबा जयगुरुदेव जी महाराज) ने हमारी सरकार बनने से पहले कहा था आपकी सरकार बनेगी। आप गरीबों का बहुत ख्याल रखना। काश्तकारों का कर्जा माफ करना, सिंचाई निःशुल्क कर देना। ऐसे कई जनहित कार्यों को करने के लिये कहा था, जिसे हम कर रहे हैं। स्वामी जी कहते थे ‘मास-मंदिरा से दूर रहकर शाकाहारी रहना चाहिए।’ इस अवसर पर उन्होंने मेले में आये हुये उपस्थित लाखों सत्संगियों को आश्वस्त किया हम मन्दिर व संस्था की रक्षा के लिये हिमालय की तरह खड़े हैं। हम लोगों को स्वामी जी के मिशन को पूरा करने में निरन्तर तत्पर रहना चाहिये। हम भी उसके लिये प्रयास करते रहेंगे। 

जयगुरुदेव आश्रम में चल रहे दादा गुरु महाराज के वार्षिक भण्डारा के दिन संस्थाध्यक्ष पंकज जी महाराज ने बाबा जी के अमृत वचनों का स्मरण कराते हुये कहा कि सन्तों-महापुरुषों के सत्संग में किसी जाति, धर्म, कौम या व्यक्ति विशेष की निन्दा, चुगली नहीं होती। यह महापुरुषो की मेहनत व उनकी दया का परिणाम है कि हम लोग आज इस बृज की पवित्र धरती पर दादा गुरु के भण्डारे पर आये हुये हैं। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने हम लोगों को बताया कि यह परदेश है। हमारा सच्चा पिता, मालिक सत्पुरुष महाप्रभु हैं, जो सतलोक में रहते हैं। वे खुद यहाँ नहीं आते, बल्कि अपने बोध को सन्त रूप में मृत्यु लोक में जीवों को जगाने और ले जाने के लिये भेजते हैं। 

महाराज जी ने कहा कि परिवर्तन आन्दोलन, तोड़-फोड़ और कानून बनाने से नहीं होता है। परिवर्तन विचारों से होता है। विचार, खान-पान पर निर्भर होता है। जैसा खान-पान होगा, उसी तरह का विचार आता है। यदि सभी मजहब और जाति के लोग बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के शाकाहार-सदाचार अपनाने व मद्यपान छोड़ने की अपील पर अमल करें, तो देश व दुनियां में अमन चैन आ जायेगा।  उन्होंने आगे कहा कि होली का कार्यक्रम बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की पावन जन्म भूमि खितौरा तह. भरथना जि. इटावा उ.प्र. में आगामी 23, 24 व 25 मार्च 2016 को आयोजित किया जायेगा। अबकी बार ऐसा शुभ मुहूर्त है कि 23 मार्च को मुक्ति दिवस पड़ रहा है। इस कार्यक्रम में आप सभी लोग आमन्त्रित हैं। इस मौके को चूकना मत।  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti