
उस्फार मंदिर पहुंचने पर हुआ स्वागत,भजन-कीर्तन
20 को गोगामेडी में समाप्त होगी पदयात्रा, होगा भंडारा
मथुरा। बाबा जाहरवीर गोगा जी की पदयात्रा 07 जुलाई को भरतपुर से चलकर 08 जुलाई को मंगलवार को उस्फार स्थित जाहरवीर मंदिर पर पहुंची। जिसका जगह-जगह श्रद्वालुओं द्वारा फूलों से स्वागत किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी बाबा जाहरवीर की 10वीं पदयात्रा निकाली गयी। यह पदयात्रा नीमदागेट कुम्हेर रूदिया नगर, भरतपुर स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर जाजमपट्टी होते हुए मंगलवार को उस्फार मंदिर पर पहुंची। भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। यहां से पदयात्रा फिर शुरू होकर गोवधर््ान, डींग, नगर, अलवर, बहरोड, पचैरीकला, बुहाना,सूरजगढ़, पिलानी, चांदगैठी, सादुलपुर,बाबा की जन्मभूमि ददरेवा, सिद्वमुख,भादरा होते हुए गोरखटीला गोगामेडी पहुंचेगी। 20 जुलाई को जागरण के साथ भंडारा का आयोजन होगा। बाबा के सेवक सुरेश गोयल ने बताया कि पदयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में भक्त खाने के बर्तन, कपड़े, ओढ़ने,बिछाने,टाॅर्च आदि सामान साथ लेकर चले। जिससे उन्हें मार्ग में कोई परेशानी न हो सके। व्यवस्थाओं में इस पद यात्रा में अध्यक्ष चै. जयप्रकाश सिंह, संयोजक सुरेश गोयल, संचालक जगदीश प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष महेशचन्द्र, व्यवस्थापक श्यौराज सिंह, प्रचार मंत्री हरीशंकर, सत्तो, डोरीलाल, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, यात्रानाथ अमर सिंह नाथ, डम्पी नाथ ये पदाधिकारी उपस्थित रहे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS