बाबा-नाती को ट्रक ने टक्कर मार दी

वृन्दावन परिक्रमा देने जा रहे थे मोपेड और ट्रैक्टर सवार

दुर्घटना में नाती की मौत, बाबा गंभीर

मथुरा। थाना व कस्बा राया से अपनी मोपेड पर सवार होकर वृन्दावन परिक्रमा देने जा रहे बाबा-नाती को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे नाती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा बाबा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बल्देव रोड राया निवासी महावीर प्रसाद अपने नाती निशान्त उर्फ मानू 12 वर्ष पुत्र बबलू के साथ अपने घर से वृन्दावन की परिक्रमा देने के लिए अपनी बिक्की पर सवार होकर चले थे। रास्ते में पानीगांव चैकी के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बिक्की में टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार महावीर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये तथा उनके नाती मानू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस भी पंहुच गयी लेकिन तब तक ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक को लेकर भाग चुका था। इस संबंध में मृतक के घरवालों ने उसका पोस्टमार्टम नहीं करवाया है और समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी है।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login