फरह। मंगलवार को ओल के मुस्लिम युवक यूनुस की बारात जानी थी। इस खुशी में युवक के परिजनों ने सोमवार की रात को दावत दी। इसमें उन्होने नाते रिश्तेदारों व परिचितों को मांस परोसने के उददेश्य से भैंस काटी। जैसे ही घर के अन्दर भैंस काटना शुरू किया तो पास में रह रहे हिन्दुओं को नागवार गुजरा। उन्होने 100 नम्बर पर काॅल कर पुलिस को सूचना दी। इस पर स्थानीय पुलिस दो युवक सोनू और बक्को को पुलिस ने पकड लिया। लेकिन आरोप है कि चैकी प्रभारी केपी सिंह ने सेटिंग करने के बाद पुलिस ने दोनों को छोड दिया। इससे मुस्लिमों में रोष फैल गया।
15 हजार देकर युवकों को छुडाया था
पुलिस ने पकडे गए दोनों युवकों को 15 हजार रूपए लेकर छोडा था। यूनुस के चाचा सलीम ने बताया कि चैकी प्रभारी केपी सिंह ने उससे पचासहजार की मांग की थी। लेकिन पन्द्रह हजार लेकर दोनों आरोपियों को छोडा था।





