मथुरा। थाना महावन क्षेत्र के नगला मौहल्ला में रात्रि में मौवाइल पर वार्ता करते समय अचानक पोखर में चलें जाने से वह गहरें पानी में डूब गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को वाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार विपिन कुमार पुत्र लटूरीराम निवासी एत्मादपुर आगरा जनपद के थाना महावन के कस्वा स्थित नगला मौहल्ला में बारात में आया हुआ था। रात्रि में दावत खाने के बाद विपिन मोवाइल पर बार्ता करते हुए वहीं टहल रहा था कि रात के अंधेरे में उसें पोखर नहीं दिखाई दी और वह मौवाइल पर वार्ता करते हुए पोखर में चलता चला गया जिससें वह गहरें पानी में चला गया और वह पानी में डूब गया। इस दौरान विपिन ने बचाव के लिए चीख पुकार की तो आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े लेकिन तब तक विपिन की को वाहर निकाला जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।





