जिला अस्पताल में एम्बुलेंस में आया मजदूर का शव
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत बजरंग धर्मकांट चैराहे के निकट एक मैरिज होम में आयी बारात में बारहौटी के समय हर्ष फायरिंग के दौरान चलायी गोली से एक मजदूर की मौत हो गयी। पूरी बारात में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बीतीरात्रि बजरंग धर्मकांटे के निकट मैरिज होम में एक शादी समारोह था। रात्रि में बजरंग धर्मकांटे के पास से बारात गुजर रही थी तभी पास की ही दुकान में बैल्डिंग का काम करने वाला कोसीकलां के शेखान मौहल्ला निवासी फरीद पुत्र हनीफ कुछ सामान लेने पास की दुकान की ओर गया था। बारात रास्ते मंे निकल रही थी तभी फरीद बारात देखने के लिए वहीं रूक गया। इस दौरान बारात में चली गोली उसे लग गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रात में जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डाॅक्टरांे ने आगरा रैफर कर दिया। बताते हैं कि आज तड़के आगरा में युवक की मौत हो गयी।





