बार एसोसिएशन मथुरा के बाबू केदारनाथ गुप्ता हाॅल में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते अध्यक्ष विजयपाल सिंह तौमर एवं अन्य

छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोपी कमलकान्त बार एसोसिएशन से निष्कासित

यूपी बार काउंसिल व प्रेस परिषद को भी भेजी जायेगी निष्कासन की प्रति

दुराचार व झूठा शपथ पत्र देने के आरोप में किया निष्कासित- विजयपाल

मथुरा। एमबीए की छात्रा का यौन शोषण करने के आरोपी एडवोकेट कमलकान्त उपमन्यु को आज बार एसोसिएशन मथुरा ने भी दुराचार का आरोपी मानकर उसे बार से निष्कासित कर दिया है। लेकिन मथुरा पुलिस अभी भी कमलकान्त को आरोपी मान कर उसे गिरफ्तार करती नहीं दिखाई दे रही है। बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष विजय पाल सिंह तौमर ने आज इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि कमलकान्त को दुराचरण पूर्ण आचरण करने, वकालत में नहीं आने तथा बार एसोसिएशन की प्रतिष्ठा और गरिमा को नष्ट करने एवं अपमानित करने के गम्भीर अपराध के आरोप में बार एसोसिएशन की सदस्यता से निष्कासित किया जाता है तथा कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट की सदस्यता समाप्त की जाती है। इसी के साथ श्री तौमर ने ये भी बताया कि वे इस आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के साथ साथ जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा के सभी अधिकारियों, डीएम, एसएसपी एवं प्रेस काउंसिल को भी तत्काल भेज रहे है।

विदित हो कि जनपद के थाना हाईवे में मीडियाकर्मी की पुत्री एवं एमबीए की छात्रा द्वारा कमलकान्त के खिलाफ लम्बे समय से यौन उत्पीड़न किये जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। ऊँची रसूख रखने वाले कददावर कमलकान्त ने पहले तो मामले को दबाने का भी काफी प्रयास किया था लेकिन मामला दब न सका। वहीं जनपद पुलिस ने भी कमलकान्त को बचाने का प्रयास किया और काफी प्रयासों के बाद जाकर मुकदमा दर्ज हो सका था। वहीं पत्रकार बने कमलकान्त ने बार एसोसिएशन मथुरा में भी अपना पंजीकरण कराकर जनपद भर में अपना दबदबा बना रखा। इसे लेकर पुलिस प्रशासन भी उसके खिलाफ कार्यवाही करने से कतरा रहा था। यौन उत्पीड़न की पीडि़त छात्रा ने जब इस बारे मंे बार एसोसिएशन मथुरा कार्यालय में एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बार से दुराचार के आरोपी कमलकान्त की सदस्यता रदद करने की मांग की। साथ में पीडि़ता ने समाचार पत्रों की कटिंग, एफआईआर की प्रति आदि भी उपलब्ध करायी। इस पर बार एसोसिएशन मथुरा के बाबू केदारनाथ गुप्ता सभागार में अध्यक्ष विजय पाल सिंह तौमर ने एक पत्रकारवार्ता आयोजित कर बताया कि वे कमलकान्त द्वारा दुराचरण पूर्ण घृणित कार्य करने एवं वकालत करने का झूठा शपथ पत्र देकर सदस्यता लेने के आरोप से प्रथम दृष्टया संतुष्ट नजर आये। उनके अनुसार कमलकान्त द्वारा घृतिण एवं गम्भीर अपराध कारित करके बार एसोसिएशन एवं विधि व्यवसाय की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है उक्त अपराध में अब तक की विवेचना के बाद आरोपी कमलकान्त के विरूद्ध यौन उत्पीड़न के अपराध की पुष्टि होती है और कमलकान्त द्वारा अत्यन्त घृणित अपराध कारित किया है तथा कमलकान्त द्वारा कभी वकालत नहंी की गयी है और वह कभी न्यायालय नहीं आता है। इसलिये दुराचार पूर्ण आचरण करने, वकालात में नहीं आने तथा बार एसोसिएशन मथुरा की प्रतिष्ठा तथा गरिमा को नष्ट करने एवं अपमानित करने के गम्भीर अपराधों के आरोप में बार एसोसिएशन की सदस्यता से निष्कासित किया जाता है तथा कमलकान्त की सदस्यता समाप्त की जाती है। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को कमलकान्त की सदस्यता समाप्ति एवं बार एसोसिएशन मथुरासे निष्कासन की सूचना तत्काल प्रेषित की जायेगी तथा दुराचार पूर्ण अपराध करने तथा कभी वकालात नहीं करने के कारण तथा पत्रकारिता एवं अन्य व्यवसाय करने के कारण उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा कमलकान्त का अधिवक्ता पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति की जायेगी। निष्कासन एवं सदस्यता समाप्ति की सूचना जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेस परिषद भारत सरकार को भी भेजी जायेगी। इस मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं में संयुक्त सचिव अरविन्द प्रताप, योगेश सोलंकी, देवेन्द्र अग्रवाल, मनोज तिवारी, ब्रजेश कुन्तल, ललित शर्मा, सन्तोष कुमार आदि अधिवक्तागण मौजूद थे।

बार एसोसिएशन मथुरा द्वार कमलकान्त के निष्कासन ने ये तो साफ कर दिया है कि बार एसोसिएशन ने भी कमलकान्त को आरोपी मान लिया है। बार एसोसिएशन द्वारा आरोपी माने जाने और सारी कानूनी कार्यवाहियां पूर्ण होने के बावजूद भी पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिये किसका इन्तजार कर रही है। आखिर कब तक पुलिस आरोपी को बचाती रहेगी और कब उसे गिरफ्तार करेगी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti