
अपहृत बालक की बरामदगी को लेकर एसएसपी आवास के बाहर एकत्रित हुए ग्रामीण
मथुरा। विगत 6 फरवरी से अपहृत हुए बालक की बरामदगी की मांग को लेकर आज सैंकड़ों की तादात में ग्रामीण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिका से उनके आवास पर मिले। ग्रामीणों की मांग थी कि पुलिस 36 घण्टे के अन्दर बालक का सुराग लगाये अन्यथा ग्रामीण आन्दोलन को बाध्य होंगे।
थाना बलदेव के अंतर्गत गांव नगला भल्ला निवासी भूरी सिंह पुत्र गंगा चरन का पुत्र रवि 6 फरवरी को घरेलू सामान लेने कस्बा फरह गया था। देर शाम तक जब वह घर नही लौटा तो परिजनो ने उसकी खेाजबीन की लेकिन उसका कहीं पता न लगने पर 8 फरवरी को इसकी उन्होने थाना बलदेव में दी। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन बालक की बरामदगी की दिशा में कोई कार्यवाही नही की। पुलिस रवैये से नाराज भारी तादात में ग्रामीण गुरूवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिका मंजिल सैनी से उनके कार्यालय पर जाकर मिले। ग्रामीणो ने 36 घंटे में बालक की बरामदगी न होने पर आन्दोलन व धरना प्रदर्शन की धमकी दी। इस अवसर पर जिला प्रमुख रामवीर सिंह भरंगर, रतन सिंह, जल सिंह, राजवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, नवल सिंह, डा0 नेत्रपाल सिंह, जयपाल सिहं, राजन सिंह, रघुवीर, शिवशंकर समेत कई सौ ग्रामीण उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS