बालश्रम को लेकर बच्चों ने निकाली जन जागरूकता रैली

मथुरा। बालश्रम निषेध दिवस पर चाइल्ड लाइन द्वारा जन जागरूकता रैली हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। बाल कल्याण समिति सतीश शर्मा व जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। तथा बाल श्रम के खिलाफ जन जागरूकता रैली गोपाल नगर से रेलवे जंक्शन तक निकाली गई। इस दौरान एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सतीश शर्मा ने कहा कि बालश्रम एक सामाजिक अभिशाप है, जिसे सरकार एवं समाज को मिलकर समाप्त करना होगा। समिति के जिला काॅओर्डिनेटर राजेश कुमार ने कहा कि भारत वर्ष में करोड़ों बच्चे बालश्रम की भट्टी में तप रहे है, सरकार को उन बच्चों के कल्याण के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन मथुरा के टीम सदस्यों में प्रवीन, विपिन, कृष्णा, अंजली, शशी, पंकज, गीता, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti