मथुरा। साढ़े चार वर्ष की बालिका के साथ दुराचार के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने पर पीडि़त पक्ष कोतवाली प्रभारी से मिला और उस घटना के बारे में जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार अंजना पुत्री गुड्डू ;दोनों नाम काल्पनिकद्ध निवासीे चैमुंहा आज सुबह अपनेे घर के सामने खेल रही थी, तभी नहैना पुत्र गोपी निवासी चोमंुहा उसे बहला फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और बालिका के साथ दुराचार करने का प्रयास किया, जब बालिका चिल्लायी तो वहां लोग इकट्ठा हो गए और नहना वहां से भाग गया, इस संबंध में बालिका के पिता गुड्डू ने जैंत चैकी में तहरीर दी है। पुलिस द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीडि़त पक्ष कोतवाली प्रभारी संजय जयसवाल से मिला और उन्हें इस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला झगड़े का है और हमने नहना के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई की है। चर्चा है कि पीडि़त द्वारा बालिका के साथ दुराचार की तहरीर दी गई है और पुलिस द्वारा उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।





