बालिका के साथ दुष्कर्म

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गाँव भुड़री में लगभग सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी लगभग पंद्रह वर्षीय किशोर को हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि कल जन्माष्टमी के अवसर पर गाँव में ही मंदिरों पर आयोजित कार्यक्रम में जाते समय आरोपी उसे नजदीक के खेत में ले गया जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के शोर मचाने पर वहां पहुंचे ग्रामीणो ने देखा तो वे सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया। थानाअध्यक्ष ने बताया कि लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।   


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti