बालिका से दुराचार में नाकाम विकलांग हत्यारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस लाइन में आरोपी विकलांग के बारे में जानकारी देते एसएसपी राकेश कुमार साथ है एसपी देहात अजय कुमार 

 

मथुरा। जनपद के थाना क्षेत्र महावन के अन्तर्गत गांव पचावर में विगत 6 जून को 10 वर्षीय बालिका की बलात्कार के प्रयासों में नाकाम रहने पर कर दी गयी हत्या के मामले का आज पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए इस वारदात के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 6 जून को गांव पचावर निवासी श्याम लाल की 10 वर्षीय पुत्री कु0 रमा देवी (दोनों काल्पनिक नाम) को गांव का ही 45 वर्षीय जमुना शरण जाट पुत्र पतिराम जाट बहला फुसला कर एकान्त स्थान पर बने खण्डहरों मंे ले गया था। जहां जमुना शरण जाट ने अपनी शर्ट खण्डहरों में किनारे रख दी और बालिका के साथ बलात्कार करने का प्रयास करने लगा। दुराचार का प्रयास करता देख बालिका ने चीख पुकार मचा दी तो जमुना शरण जाट ने बालिका का मुंह और गला दबा दिया। बालिका को मृत समझ कर जमुना शरण मौके से भाग निकला। जहां से बालिका को उपचार के लिये आगरा में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गयी। पुलिस ने अपनी जांच में खण्डहरों से बरामद हुई जमुना शरण की शर्ट पर लगे बसन्त टेलर्स राया के स्टीकर के आधार पर मामले का खुलासा कर डाला। आरोपी जमुना शरण ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह विकलांग है और उसकी शादी नहीं हुई और वह भांग गांजे का आदी हो गया। नशे की हालत में ही उसने उक्त बालिका के साथ दुष्कृत्य करने का प्रयास किया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा है। इस खुलासे में शामिल एसपी देहात, सीओ महावन, थानाध्यक्ष राजकेसर यादव व पुलिस टीम को एसएसपी ने 5 हजार रूपये का इनाम दिया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti