बाल्मीकि नेता शामिल हुए भाजपा में

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 

मथुरा। कोसी बाल्मीकि समाज के नेता गिर्राज सिंह वाल्मीक सैकड़ो वाल्मीक समाज के कार्यकर्ताओ के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। आगामी जिला पंचायत चुनावो को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा ने अपनी मजबूती का क्रम निरन्तर जारी रखे हुआ है जिसके अंतर्गत आज कोसी नगर पालिका के सभासद व् सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गिर्राज सिंह वाल्मीकि आज सेकड़ो वाल्मीकियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए भाजपा जिला कार्यालय पर छाता विधानसभा के वरिष्ठ नेताओ की उपस्तिथि में जिला अध्यक्ष डी पी गोयल ने गिर्राज सिंह सहित सेकड़ो लोगो को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई इस अवसर पर नए कार्यकर्ताओ का स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डी पी गोयल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है सभी समाज के लोगो को इस विकास गंगा में शामिल होना। इस अवसर पर रघुवर तोमर, रविन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र शर्मा, भानु प्रतापसिंह, तरुण सेठ, जगपाल सिंह, रामकिशन पाठक,  निर्भय पाण्डेय, भागवत रुहेला, सत्यवीर सिंह, गिरधारी लाल, छीतू उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti