बाल्मीकि समाज के हक पर डाका डाल रही है सरकार

मथुरा । अखिल भारतीय बाल्मीकि समाज की बैठक कस्बा राया कार्यालय पर आयोजित हुयी, जिसमें सफाई कार्य के लिए अन्य जातियों की भर्ती पर ऐतराज जताते हुए बाल्मीकि समाज के हक पर डाका डालना बताते हुए ऐसी नौकरियों को रद्द करने की मॉग की गई। 

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामखिलाड़ी ने कहा कि सफाई कार्य बाल्मीकि समाज का कार्य है और वह सदियों से करता आ रहा है। लेकिन सरकारें अपने वोट के लालच में इस कार्य में भी अन्य जातियों को शामिल कर रही हैं, जो भर्ती तो हो जाते हंै लेकिन बाद में कार्य नहीं करते हंै और घर बैठकर वेतन लेते हैं । इस प्रकार की नौकरियां निकाले जाने के बाद बाल्मीकि समाज भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। बैठक में सरकार से ऐसी नौकरियों को रद्द करने की मांग तथा अन्य जातियों के लोगों से ऐसी नौकरियों में आवेदन न करने की अपील की गई। इस अवसर पर सुखपाल सिंह, सोहनलाल बाल्मीकि, महावीर सिंह, सुनील कुमार, सतीश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti