बाल कल्याण समिति पर आपत्ति-सुझाव आमंत्रित

गठित किशोर न्याय बोर्ड

मथुरा। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हेतु गठित किशोर न्याय बोर्ड व बाल कल्याण समिति के संबंध में आमजन से विचार, आपत्ति एवं सुझाव जिला प्रोबेशन अधिकारी के कलेक्ट्रेट कक्ष संख्या-36 स्थित कार्यालय में आमंत्रित किये गये हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी दी कि वर्ष 2016 हेतु बाल कल्याण समिति के लिए 14 बल्देवपुरी ऐक्सटेंशन निवासी अर्चना अध्यक्ष, 19-20 एलआईजी, राधापुरम कालौनी की डा. स्नेहलता चतुर्वेदी, पुष्पांजलि मथुरा की वंदना शर्मा, 89 कृष्णविहार आवास विकास कालौनी के रज्जन बाबू मिश्र एवं ईश्वरी भवन, जगदम्बा कालोनी की कु. शशी बाला गुप्ता का सदस्य के रूप में चयन हुआ है और 32 सूर्यनगर, चन्द्रपुरी धौलीप्याऊ के यतेन्द्र कुमार, 253/263 जनकपुरी की शशि कुमारी, और 1101 गली राजकुमार मंडी रामदास की इन्द्रा खेरादी को सदस्य के रूप में चयनित प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड के लिए 683 नारायनपुरी धौलीप्याऊ के महेश चंद अग्रवाल व 2093 नीमगली नगला प्लाजा की बबिता अग्रवाल का सदस्य के रूप में चयन हुआ है और 1101 गली राजकुमार मंडी रामदास की इन्द्रा खेरादी व एफ-9 बालाजीपुरम मथुरा निवासी मुकेश कुमार गौतम को सदस्य के रूप चयनित प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti