
दंगल के विजेता बाल केसरी अकिंत व भीम केसरी श्याम सुन्दर के आयोजकगण
मथुरा। जिला कुश्ती संघ अखाड़ा शिवशक्ति के तत्वाधान में सुरीर के नगला वरी में जिला बाल केसरी व भीम केसरी के खिताबी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ भाजपा के युवा नेता राजेश चैधरी ने फीता काटकर व युवा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। इस अवसर पर राजेश चैधरी ने कहा कि मल्ल विद्या ब्रज की प्रमुख पहचान है और वह केन्द्र की सरकार से ब्रज के पहलवानों को सुविधाएं दिलानें का पूरा प्रयास करेगे। उन्होंने कहा कि ब्रज प्राचीन काल से मल्ल विद्या का केन्द्र रहा है। यहाॅ के पहलवान, नूरा कुश्ती को लड़ना बन्द करें यह कुश्ती हमारी कला को खत्म करती जा रही हैं। कुश्ती को बढावा देने के साथ ब्रज के पहलवानों को मथुरा का नाम राष्ट्र में रोशन करने की ओर बढ़ना चाहिए। दंगल में बाल केसरी का खिताब ग्राम नगला माना निवासी अंकित पहलवान ने जीता, व कपिल पहलवान द्वितीय रहें। वहीं जिला भीम केसरी का खिताब लाजपत नगर निवासी श्याम सुन्दर पहलवान ने जीता, दूसरे स्थान पर राममूर्ति पहलवान नौहझील रहें। सभी पहलवानों को आयोजक इन्जी0 सीपी ठाकुर ने गुर्ज शील्ड, व पटुका, मेडल, प्रमाण पत्र व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। निर्णय की भूमिका में भगवान सिंह कोच, भूपेन्द्र मिश्रा, सुरेश आचार्य थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी ब्रजरत्न अशोक पहलवान, डा0 हरिओम चतुर्वेदी ने की।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS