राया। कस्बे के प्रमुखतम बजरंग हैल्थ क्लब के तत्वाधान में आयोजित बाडी बिल्डिंग चैम्पियिनशिप का आयोजन 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस के मौके पर कस्बा राया में बजरंग हैल्थ क्लब नागर रोड सिरिया वाली गली राया पर किया जा रहा। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मण्डल अध्यक्ष सन्तोष चतुर्वेदी के कर कमलों द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम मेें विशिष्ट अतिथि के रूप में दामोदरपुरा गांव के आन्दोलनकारी जुझारू नेता कंुवर सिंह निषाद भी शिरकत करेेंगे। यह जानकारी बजरंग हैल्थ क्लब के रविकान्त वर्मा ने दी है।





