बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता मंे जीतू रावत ने जीता मिस्टर राया का खिताब

बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मुख्यातिथि कुंवर सिंह निषद का स्वागत करते आयोजक रविकान्त वर्मा एवं प्रतिभा प्रदर्शन करते बाॅडी बिल्डर्स

राया। कस्बे के प्रमुखतम बजरंग हैल्थ क्लब के तत्वाधान में पहली बार बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया। गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता कस्बे के बजरंग हैल्थ क्लब के नागल रोड मां क्रिया वाली गली स्थित जिम के विशाल प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजयुमों के प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद ने फीता काट कर किया। प्रतियोगिता में कस्बा राया का जीतू रावत ने मिस्टर राया का खिताब जीता। रनअप विजेजा जुबैद कुरैशी एवं बैस्ट पोजर का खिताब बसन्त ने जीता। वहीं हैवी वेट विजेता आकाश पहलवान रहे। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत सम्मान रविकान्त वर्मा उर्फ बाबा ने किया। संचालन मानवेन्द्र सिंह चैधरी ने किया। इस मौके पर हैल्थ क्लब के कोच एवं पूर्व बाॅडी बिल्डिंग चैम्पियन श्री कान्त उर्फ लाला ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर भाजयुमों के हरेन्द्र चैधरी, यज्ञदत्त कौशिक, प्रवीन चैधरी, मानवेन्द्र चैधरी, अखिल, मयूर शर्मा, योगीराज आदि उपस्थित रहे।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login