बाॅलीवुड थीम पर थिरका लाॅयन्स क्लब मथुरा रेशनल

मथुरा। लायन्स क्लब आॅफ मथुरा रेशनल के तत्वाधान में बाॅलीवुड सेलेब्रिटी नाइट का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि बाॅलीवुड सेलेब्रिटी नाइट इवेन्ट में क्लब मैम्बर्स ने हीरो हीरोइन की वेश भूषा में तैयार होेकर स्टेज पर्फोर्मेन्स दिया। क्लब के सचिव मोहित चैधरी ने कार्यक्रम के विषय में बताया क्लब मैम्बर्स ने बहुत मेहनत कर अपनी प्रतिभा से सबको परिचित कराया एवं उपस्थित दर्शक दीर्घा को चैकनें पर विवश कर दिया। मानो ऐसा लग रहा था जैसे हम किसी मुम्बईया बाॅलीवुड नाइट का हिस्सा हों। इस इवेन्ट को सफल बनाने के लिये क्लब के स्टार पर्फार्मर राहुल-रश्मि ने सलमान-सोनाक्षी, अतुल-कर्णिका ने संजय दत्त-नम्रता शिरोड़कर, वरूण ने राजेश खन्ना-मुमताज, अनुज-श्रुति ने आमिर-रानी, विकास अग्रवाल ने अजय देवगन, नीरज-योगिता ने अक्षयकुमार-रवीना, सौरभ-अलका ने राज कपूर-मधुवाला, सुमित-प्रियंका ने अजय-असिन, शेखर-भावना ने गोविन्दा-करिश्मा कपूर, कुशनिधि-निधि ने आमिर-करीना कपूर, पिंकल ने सलमान खान, अमित-टीक्षा ने रिशी कपूर-श्रीदेवी, जितेन्द्र अग्रवाल ने धर्मेन्द्र के रोल में इन सभी मैम्बर्स ने बहुत खूबसूरत प्रस्तुति दी। क्लब के मीडिया कोर्डिनेटर अनुज गोयल ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव मोहित चैधरी एवं सचिव नितिन चैधरी द्वारा पुरूस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम एवं चटपटी चाट का आनन्द उठाया। कार्यक्रम में दिलीप अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, अभय अग्रवाल, अक्षय कृष्ण ग्रग, आशीष अग्रवाल पत्थर वाले, अवनीष गोयल, ब्रजेश अग्रवाल, चन्द्रमोहन अग्रवाल, ध्ीरज अग्रवाल, दिनेश, दुर्गेष, गौरव, कपिल अगव्राल, कौषल अग्रवाल, तनु गर्ग, माधव अग्रवाल, महेश गर्ग, मयूर अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, निताई अग्रवाल, राजीव घड़ी वाले, रूचिर गोयल, शिखर, उज्वल, विंदेश, विपिन, अमित मिततल, अंकुश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अतुल कपड़ा वाले, दिवांशु, कुशनिधि, मनोज अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पारस अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, तन्मय अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहें। सचिव मोहित चैधरी द्वारा उपस्थित अतिथिगणों एवं सदस्यगणों का बाॅलीवुड नाइट इवेन्ट को सफल बनाने के लिये धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti