बिजली घर बना अवैध उगाही का अड्डा

मथुरा। बिजलीघर चैमुंहा कस्बा अवैध उगाही का अडडा बना हुआ है। यहां मीटर लगाने के नाम पर खुलकर अवैध वसूली की जा रही है। हर कार्य को कराने के लिए पहले सुविधा शुल्क की मांग की जाती है जिसके बाद ही काम किया जाता है। सुविधा शुल्क न देने पर काम को रोक दिया जाता है। यहां पर तैनात कर्मचारी मनमानी पर आमदा हैं। बिना सुविधा शुल्क चुकाए कोई भी काम करने को तैयार नहीं है। लाइनमैन से लेकर  जेई तक सब एक ही भाषा बोलते हैं। कर्मचारियों के इस रवैये से उपभोक्ता परेशान हैं। 

कस्बानिवासी एके सिंह ने बताया कि उन्हें एक कनेक्शन करवाना है। पिछले तीन महीने से बिजलीघर, लाइनमैन के घर के चक्कर काट रहे हैं, मगर कोई सही बात नहीं कर रहा है। पहले अपना सुविधा शुल्क मांग रहे हैं फिर कनेक्शन की बात कर रहे हैं। जेई से पूछो तो जेेई कहता है लाइनमैन जाने और लाइनमैन से बात करने पर जेई जाने। वे सुविधा शुल्क के बिना कनेक्शन करने को तैयार नहीं हैं। चाहे फेस उड़ जाए या तार टूट जाए। लाइनमैन की बिना जेब गर्म किए कोई काम नहीं हो सकता है। हरिओम सिंह ने बताया कि कस्बे में मीटर लगाए जा रहे हैं। मीटर के नाम से तीन सौ, दो सौ रुपये की वसूली की जा रही है। उसकी रसीद मांगने पर लाइनमैन उल्टा उनको ही हड़काने लगा कि अगर छापा पड़वा दिया तो जेल जाना पड़ेगा। बिजली कनेक्शन के विरोध में तेजप्रताप सिंह उर्फ नरेन्द्र एवं संजय सिंह ने कहा कि पूरे कस्बे मेें घर-घर जाकर हस्ताक्षर करा कर अभियान चलाया जा रहा है। बिजली के मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। नारायन सिंह ने कहा कि लाइनमैन हाईवे स्थिति अधिकांश ढाबों एवं होटलों पर महीनादारी लेकर बिजली  दे रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने डीएम को पत्र भेज कर विद्युतकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti