
मथुरा। प्रदेश मे बिजली चोरी रोकने के लिये चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत मथुरा मे बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बिजली चोरी रोकने के लिये जन जागरण रैली निकाली। रैली मे बडी संख्या मे विभागीय अधिकारियो एवं कर्मचारियो ने बढ चढ कर भाग लिया। पूरे नगर मे निकाली गयी बिजली चोरी रोकने के लिये इस रैली के माध्यम से आम जन मानस को बिजली चोरी रोकने के लिये सजग एवं सर्तक रहने का आव्हान किया गया। नगर मे निकाली गयी बिजली चोरी रोको रैली से पूरे नगर मे हडकम्प मच गया। आपको बता दे मथुरा एक धार्मिक नगरी होने के बाद बिजली कटौती को लेकर आम जन मानस मे काफी आक्रोश व गुस्सा बना हुआ है वही बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियो द्वारा नये कनैक्शन देने के नाम पर जमकर उनसे अवैध वसूली व उनका शोषण किया जा रहा है। ऐसे हालातो मे बिजली चोरी रोको अभियान कितना सार्थक होगा यह समय ही बतायेगा।





