
मथुरा। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो द्वारा कश्मीर पर दिये गये विवादित बयान को लेकर युवक कांग्रेस ने भरतपुर गेट चैराहे पर भुट्टो का पुतला फूंका। इस अवसर पर युवक कांग्रेस नेता प्रखर चतुर्वेदी ने कहा कि कश्मीर भारत का प्रमुख अंग है जिसे किसी कीमत पर पाकिस्तान को नहीं दिया जायेगा। बिलावल के नाना और मां यही राग अलापते अल्लाह को प्यारे हो गये थे। वे चार बार युद्ध कर भारत की शक्ति देख चुके हैं। यदि ऐसा किया तो दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नाम गायब हो जायेगा। आज इस अवसर पर राहुल, मनीष, पंकज खत्री, कृष्ण कुमार, रवि वर्मा, महेश, राजेश, आशीष वर्मा, अमित पाठक, गोपाल चतुर्वेदी, गजानंद, सुमित चतुर्वेदी, राजेंद्र सक्सेना, राहुल शर्मा, गौरव शर्मा, बलराम सैनी, मयंक अग्रवाल, मोहन सारस्वत, बृजेश बाबा, सुधीर, हेमंत पाठक, आशीष माहेश्वरी आदि लोग उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS