बिसावली में बदमाशों का धावा

तीन घरों से मारपीट कर लाखों की लूट 

पांच लोग बुरी तरह घायल

मथुरा। थाना राया के गांव बिसावली में बीती रात एक दर्जन चोर और लुटेरों ने तीन घरों पर जमकर हमला बोला, लूटपाट की और तीन लोगों को लाठी-डण्डों से पीटकर बुरी तरह जख्मी भी कर दिया। 

इस बीच बदमाश लाखों रूपये मूल्य के जेवर, नगदी और अन्य सामान लूटकर ले गये हैं। घटना से पूरे बिसावली गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग ग्यारह बजे सशस्त्र बदमाशों ने गांव में धावा बोला। सबसे पहले बदमाश महाराज सिंह के घर पंहुचे जहां उन्होंने लूटपाट की कोशिश की लेकिन उसके पुत्रों द्वारा विरोध करने और परिवार के लोगों का इकटठा हो जाने के कारण बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। दो युवकों के सिर फट गये हैं और एक के हाथ में चोट आयी है। मारपीट के बाद ये लूटपाट कर काफी सामान ले गये हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसके उपरांत बदमाश मांगे धोबी के घर पंहुचे और वहां भी परिवार के लोगों से बल प्रयोग और मारपीट कर काफी सामान लूटकर ले गये हैं। बदमाशों ने छिदम्मी पंडित के घर को भी नहीं छोड़ा। उनके घर भी लूटपाट की, जब परिवार के लोगों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर प्राणघातक हमला किया जिससे परिवार की एक महिला और दो लोग जख्मी बताये गये हैं। इस घटना से पूरे बिसावली गांव में भय व्याप्त है। लोगों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी है। मौके पर पुलिस पंहुच चुकी है। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti