मथुरा। विश्वप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में आज रविवार आधी रात होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियंा जोरों पर चल रही हैं। मंदिर में आज रात को भगवान कृष्ण का जन्म होगा। भगवान के जन्म को लेकर बिहारीजी मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लल्ला के लिये खास तरह के मोहन भोग बनाने का काम चल रहा है जो मध्यरात्रि के बाद भगवान के प्रसाद के लिये रखा जायेगा। प्रभु बांकेबिहारी मंदिर की विशेष रसोई में कई तरह के पाग पंजीरी तैयार हो रहे हैं। यहां मिगी पाग, गोला पाग, मेवा पाग, धनिया पंजीरी, मैथी पंजीरी बनाई जा रही है। इसमें गोला मिगी, बूरा, रवा, धनिया, मैथी, पंचमेवा, खोआ सामग्री का प्रयोग बनाने में किया जा रहा है। प्रभु के जन्मोत्सव पर मंदिर में महाभिषेक के तुरंत बाद पाग पंजीरी का प्रसाद लगाया जाएगा। मंदिर में मध्य रात्रि को अभिषेक के बाद मंदिर और गोस्वामी समाज के घरों में तैयार पाग, पंजीरी का प्रसाद सजी थामियों और बर्तनों में लेकर गोस्वामी एवं उनका परिवार मंदिर जाता है। यहां प्रभु बांके बिहारी का भोग लगेगा है। इसी तरह दिन में ठाकुर राधारमण और ठाकुर राधादामोदर मंदिर में महाभिषेक के बाद प्रभु का पाग और पंजीरी का भोग लग रहा है। इसके बाद से ही प्रभु जन्म के पदों के गायन और बधाई का सिलसिला शुरु हो गया।
नंदोत्सव आज
मथुरा। वृन्दावन नगर के मंदिरांे में सोमवार को नन्दोत्सव मनाया जाएगा। इसमें मंदिरा के गोस्वामी जन प्रभु कृष्ण के जन्म के खुशी में दूध, दही, मक्खन, मेवा, खिलौने, रुपए, वस्त्र, फल भक्तों के बीच लुटाए जाएंगे। इस दौरान मंदिर नन्दभवन और उसमें प्रभु के सेवायत नंदबाबा का रूप धारण करेंगे।





