मथुरा । जिलाधिकारी नितिन बंसल ने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष, सचिवों से अपील की है कि 1 जनवरी 2017 के आधार पर मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान वे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अपने बीएलए नियुक्त कर इसकी सूचना संबधित ईआरओ एवं निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें ताकि 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे अर्ह नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार अवस्थी ने इस संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष, सचिवों के परिपत्र जारी कर पूर्व भेजे कई पत्रों के साथ गत 6 अक्टूबर को आयोग के रोल प्रेक्षक, मंडलायुक्त द्वारा आहूत बैठक में बीएलओ नियुक्त करने हेतु की कहा कि वे अपने विधानसभा बार बीएलए अविलम्ब नियुक्त कर बीएलओ को सहयोग कराते हुए 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह नागरिकों के सूची में नाम शामिल कराने में सहयोग करें।





