मथुरा। स्थानीय बीएसए इंजीनियरिंग कालेज में प्रबंध तंत्र की लापरवाही के चलते आज पढाई छोड़कर स्कूल के छात्रों को कालेज के गेट पर बैठकर धरना देना पड़ा। छात्रों ने हड़ताल की। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से उनको ठीक प्रकार से मैस में खाना नहीं मिल रहा है। इससे सारे छात्र परेशान हैं। अक्सर लापरवाही के चलते ऐसा होता रहता है जिससे छात्रांे में आक्रोश है। वे कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद कोई कार्यवाही न होने से छात्रों ने यह कदम उठाया। वे अध्यन छोड़कर धरने पर बैठक गये। बाद में कालेज प्रशासन ने उन्हें मैस में अच्छे ढंग का खाना मिलने का वादा किया। इस आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना प्रदर्शन बंद किया।





