
गोवर्धन के दसबिसा में महिला जागरूकता अभियान के दौरान अपने बिचार ब्यक्त करते बीएसए काॅलेज के छात्र-छात्रा
गोवर्धन। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बीएसए काॅलेज के छात्रों द्वारा गिरिराज धाम गोवर्धन में लगाये गये राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में आज छात्र छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके छात्र छात्राओं ने कस्बा गोवर्धन के चन्द्रभान रामबाबू अग्रवाल चैरिटेबिल ट्रस्ट परिसर में आयोजित व्याख्यान समारोह में विचार व्यक्त किये और प्रांगण में एकत्रित हो कर अपने विचार व्यक्त किये।
गिरिराज धाम गोवर्धन में 28 जनवरी को बीएसए काॅलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छात्र छात्राओं ने गोवर्धन में महिलाओं को जागरूक करने के लिये रामबाबू चैरिटेबिल ट्रस्ट दसविसा में महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत बी0एस0ए0 काॅलेज मथुरा के छात्र छात्राओं ने यहां दसबिसा स्थित राजा वाले मन्दिर में 7 दिवसीय महिला सशक्तिकरण, आंतकवाद के दुष्परिणाम एवं आंतकवाद के विरूद्ध वैश्विक सोच, जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम, भूमण्डलीय ताप, जल संरक्षण आदि विषयों को लेकर जागरूकता अभियान डा0 डी0आर द्विवेदी एवं एस0के0 राय के निर्देशन में आरम्भ किया गया है। इस अभियान में बी0एस0ए0 काॅलेज के बी0ए0, बी0एस0सी0 के एनएसएस के छात्र चेतन चैधरी, सोनू शर्मा, धीरज कौशिक, रबिन्द्र गौतम, रोहताश, किशन, हरेन्द्र, पंकज, प्रिया, कुमकुम, पूजा, अंशू, शैलेन्द्र, वीरेन्द्र, योगेश, हरीशंकर, राजीव, धर्मेन्द्र, नवीन, भूपेन्द्र, सचिन, संजय पाण्डेय, कैशव आदि छात्र छात्रा मौजूद रहे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS