मथुरा। बी0एस0ए0 कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नौलाॅजी पुरातन छात्र संगठन दिल्ली एनसीआर चैप्टर द्वारा गत दिवस दिल्ली स्थित स्टार हाइट्स होटल में उद्योग जगत में चुनौतिया विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दिल्ली एनसीआर शाखा अध्यक्ष इंजीनियर दलवीर गौतम एवं सचिव इंजीनियर रचित गुप्ता द्वारा माॅ सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन कर किया गया।
गोष्ठी के दौरान विचार व्यक्त करते हुए इंजीनियर दलवीर गौतम ने कहा कि नवीनतम तकनीकियों के बारे में ज्ञानार्जन करते रहना चाहिए जिससे कि कारपोरेट जगत की आवश्यकता के अनुरूप आप कार्य कर सकें। इंजीनियर्स किसी भी उद्योग की रीढ होती है जिसका मानसिक, शारीरिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त होना अति आवश्यक है। विचार गोष्ठी में दर्जनों पुरातन छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बी0एस0ए0 इंजीनियरिंग कालेज मथुरा के रोजगार परक शिक्षा वातावरण की सराहना करते हुए अपनी सफलता का श्रेय कालेज मैनेजमैन्ट व शिक्षकों को दिया। बीएसएसीईटी पुरातन छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर विजय दीक्षित एवं सचिव इंजीनियर आशुतोष दुबे ने बताया कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में तीन हजार से अधिक पुरातन छात्र संगठन के सक्रिय सदस्य के रूप में अपना निरन्तर योगदान देकर इस संगठन को नई दिशा एवं दशा दे रहे हैं तथा राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर कालेज का नाम रोशन कर रहे हैं। कालेज के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन मट्टोमल अग्रवाल ने पुरातन छात्र संगठन की निरंतर प्रगति पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किये जाने पर बल दिया।





