मथुरा। शेरगढ़ थाना प्रभारी योगेन्द्र यादव ने क्षेत्र में भय व आतंक फैलाकर धन वसूली के चक्कर में भगवान सिंह पुत्र छीता निवासी शेरगढ और उसके साथी को 3 यूपी गुण्डाएक्ट में निरूद्ध किया है। जबकि मांट थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने राहुल पुत्र मुरारी निवासी नसीटी मांट आदि सात लोगों को जनता में भय व आतंक फैलाने पर धारा 110 में निरूद्ध किया है। एसओ मगोर्रा ने विनोद पुत्र ललित निवासी सहेलिया थोक सौंख आदि दस लोगों को धारा 110 में निरूद्ध किया है।





