मथुरा। बीएसए इंजीनियंिरग एण्ड टैक्नोलाॅजी, मथुरा इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग विभाग के आई.ई.ई.ई. स्टूडेण्ट ब्रांच चैप्टर को आई.ई.ई.ई. यूएसए की रीजन टेन द्वारा विद्यार्थियों के उत्कृष्ट कार्य हेतु अनुदान दिया गया है। इस सन्दर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डाॅ0 असीम चन्देल ने बताया कि यह संस्था इस क्षेत्र में विशेष एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न तकनीकि क्रियाकलापों में सहयोग के लिए अनुदान देती है। इस संस्था द्वारा विश्वस्तरीय तकनीकि संसाधन छात्रों को प्रदान कराया जाता है ताकि वे अग्रणी होकर अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकें। इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन माधव शरण अग्रवाल, वाईस-चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, निदेशक डाॅ0 सुधीर कुमार गोयल, रजिस्ट्रार भगवान सिंह सहित समस्त विभागाध्यक्षों, शिक्षकांे एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।





