
मथुरा। बी.एस.ए. कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नौलाॅजी, मथुरा के एमबीए पफाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं द्वारा रिलेक्सो पफुटवियर लि0 कम्पनी का औद्योगिक भ्रमण किया गया । भ्रमण के दौरान कम्पनी के जनरल मैनेजर ओ0पी0 असीजा द्वारा कम्पनी एवं उसकी कार्य प्रणाली के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी छात्रों को प्रदान की गई । कम्पनी के प्रोडक्शन मैनेजर गजेन्द्र सिंह ने पफुटवियर बनाने में प्रयोग किये जाने वाली नवीनतम तकनीकी प्रक्रिया एवं क्वालिटी के विभिन्न प्रक्रमों के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। छात्रा एवं छात्राओं द्वारा पूछे गये विभिन्न प्रश्नों के जबाव श्री सिंह द्वारा दिये गये। कालेज के चेयरमैन माध्वशरण अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि संस्था का उद्ेश्य छात्रों को उच्च गुणवत्ता परक शिक्षा देने के साथ-साथ छात्रों को इस तरह के भ्रमणों से कारपोरेट जगत की व्यवहारिक जानकारी प्रदान कराना है तथा कार्यस्थल पर समस्याओं एवं निदान के सम्बन्ध् में अवगत कराना है। कालेज के निदेशक डा0 सुध्ीर कुमार गोयल एव एमबीए विभागाघ्यक्ष डाॅ0 गोविन्द चावला ने कहा कि टेªनिंग एण्ड प्लेसमैंट विभाग विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर की कम्पनियों में छात्रों को रोजगार दिलाने एवं औद्योगिक भ्रमण के लिए सत्त रूप से प्रयत्नशील है इसी श्रृखला में एमबीए के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण देश की जानी मानी पफुटवियर कम्पनी रिलेक्सो में कराया गया। औद्योगिक भ्रमण से कम्पनियों की कार्य प्रणाली एवं नवीनतम तकनीकियों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है जिससे छात्रा कम्पनियों में नियुक्ति प्राप्त करने के साथ ही संस्था के कार्य में प्रथम दिन से ही अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें ।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS