बी0एस0ए0 इंजीनियरिग कालेज के 8 छात्रोें का न्यू टैक इण्डिया में हुआ चयन

मथुरा। बी0एस0ए0 कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नौलाॅजी में गत दिवस इलैक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन एवं इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के 8 छात्र छात्राओं का चयन न्यू टैक इण्डिया प्रा0लि0 में किया गया। कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा चयन के लिए लिखित, ग्रुप डिस्कशन एवं साक्षात्कार जैसे चरणों को पूरा किया गया। चयन प्रक्रिया से पूर्व कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा कम्पनी की कार्यप्रणाली, पैकेज एवं कम्पनी के उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी पावर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से छात्र छात्राओं को दी। इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के अजय कुमार, नृपेन्द्र कुमार एवं इलैक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के विष्णु कुमार, दिवाकर सिंह, जितेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, माधुरी वर्मा, नीलम आदि छात्र छात्राओं का चयन आकर्षक पैकेज पर किया गया। कालेज के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल एवं प्रबन्ध समिति सदस्य महेश चन्द्र अग्रवाल ने छात्रों के चयन होने पर बधाई देते हुए कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु कालेज द्वारा प्रयास किये जा रहे है ताकि छात्रों को डिग्री ही नहीं प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कम्पनियों मंे आकर्षक पैकेज पर रोजगार मिल सकें। कालेज का टैªनिंग एण्ड प्लेसमैन्ट विभाग छात्रों को अध्ययन के दौरान ही प्लेसमैन्ट दिलाने के लिए सतत् रूप से प्रयासरत है। कालेज के निदेशक डा0 सुधीर कुमार गोयल ने चयनित छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविश्य की कामना की। कार्पोरेट जगत की आवश्यकता के अनुरूप छात्रों को तैयार करने के लिए जाॅब ओरिएन्टेड क्लासेज का संचालन किया जा रहा है ताकि छात्रों को अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti