लावारिस हालत में फतेहपुर पुलिस ने गाड़ी की बरामद
मथुरा। थाना महावन के गांव पीपरी से गत 26 अगस्त को बुकिंग में गाड़ी लेकर गया युवक अभी तक घर नहीं लौट पाया है। युवक प्रदीप पुत्र कमल सिंह किसी व्यक्ति के फोन करने पर अपनी गाड़ी ईको संख्या यूपी 85 एबी 2078 लेकर गया था। ईको गाड़ी लावारिस हालत में फतेहपुर सीकरी पुलिस ने नहर के पास से बरामद कर ली लेकिन युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के सम्बन्ध में युवक के परिजनों ने एसओ महावन विनोद मिश्रा को भी घटना की सूचना दी लेकिन महावन पुलिस ने लापता व्यक्ति के विषय में किसी भी नतीजे पर जाने में रूचि नहीं दिखाई। आज लापता युवक प्रदीप के परिजनों ने एसपी क्राइम से मिलकर घटना के विषय में अवगत कराते हुये अपराध दर्ज करोन के साथ घटना के पटाक्षेप की गुहार लगायी है। परिजनों का ये भी कहना है कि प्रदीप के साथ किसी अनहोने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस मामले के सम्बन्ध में रूचि नहीं ले रही है।





