सिटी मजिस्टेªट को सौंपा ज्ञापन
मथुरा। बुलंदशहर के राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर मां-बेटी के साथ हुये बलात्कार की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जमकर कलक्टेट पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्टेªट को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने भी प्रदर्शन सभा को संबोधित किया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियों की इज्जत आबरू खतरे में है। बुलंदशहर में हुई घटना के बाद स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने स्कूल जाना बन्द कर दिया है। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने जो घृणित बयान दिया है उसकी जितनी निन्दा की जाये कम है। उत्तर प्रदेश में पिछले चार वर्षो में तीन हजार से अधिक बलात्कार की घटनाऐं हुई है और प्रदेश सरकार इन घटनाओं को रोक पाने में अक्षम ही नहीं नकारा ही साबित हुई है। भाजपा के जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
सभ्य समाज को यह घटना शर्मसार करने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चैधरी तेजवीर सिंह ने घटना को शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाने और उसकी सीबीआई जांच कराये जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो रही है। थाने और चैकियां बेची जा रही है। प्रदेश सरकार का नियत्रंण पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर न होने के कारण वे अपनी मनमानी कर रहे है। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते इस घटना की कढ़ंे शब्दों में भत्र्सना की।
धरना स्थल पर पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग, देवेन्द्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, डीपी गोयल, पूर्व विधायक अजय पोईया, प्रणतपाल सिंह, श्याम अहेरिया, एसके शर्मा, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, योगेश आवा, रमेश चैधरी, सचिन चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र अग्रवाल, विजय शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, मधु शर्मा, अभिनव आजाद सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। धरना-प्रदर्शन एसएसपी निवास के सामने आयोजित किया गया था। अंत में सिटी मजिस्टेªट को भाजपाईयों ने ज्ञापन सौंपा।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
बर्बरीक की वीर कहानी को याद दिलाता है श्री खाटू श्याम मन्दिर