मथुरा। थाना बलदेव अंतर्गत गांव अवैरनी निवासी हुकुम सिंह के नौहरे से चोर भैंस और पडि़या चुरा ले गये। बाद में बलदेव थाने के उपनिरीक्षक सूरज सिंह ने ग्राम जरौठ बार्डर से शशि कुमार पुत्र तिलक सिंह निवासी नगला गिरधारी थाना भरौन आगरा और उसके साथी को क्रमशः 270 ग्राम व 268 ग्राम चरस और भैंस व पडि़या तथा चोरी की बुलेरो संख्या यूपी 83 2839 सहित गिरफ्तार किया है।





