
होटल बृजवासी राॅयल में आयोजित बैठक में प्रो-पूअर टुरिज्म डवलप्मेन्ट प्रोजेक्ट की बैठक में मौजूद डीएम बी0 चन्द्रकला एवं विश्व बैंक के सदस्य
मथुरा। जिलाधिकारी बी चन्द्रकला की अध्यक्षता में मथुरा के पर्यटन स्थलों के सुधार जीर्णोद्धार पर्यटन उद्योग को और अधिक विकसित करने सहित हस्तशिल्पियों की आर्थिक स्थिति तथा उनके उद्योगों को और बढ़ावा देने एवं ब्रज कारीडोर का और अधिक सौन्दर्यीकरण कर पर्यटन को अधिक बढ़ाव देने के उदद्ेश्य से एक बैठक का आयोजन प्रो-पूअर टुरिज्म डवलप्मेन्ट प्रोजेक्ट के तहत विश्व बैंक के सदस्यों के साथ होटल रायल ब्रजवासी में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी बी चन्द्रकला ने बैठक के माध्यम से आये हुए सभी विभागीय अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनपद के हस्तशिल्पियों से पर्यटन उद्योग की दशा सुधार कर उसको और अधिक बढ़ावा देने के सुझाव आमंत्रित किये ताकि हस्तशिल्पियों की दशा सुधार कर पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सभी प्रकार के लोगों की आर्थिक स्थिति को सुधार कर गरीबी उन्मूलन में सहयोग मिल सके। इस बैठक में आये हुए गणमान्य, नागरिकों, अधिकारियों, सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों तथा हस्तशिल्पियों ने अपने-अपने व्यवसायों में आने वाली परेशानियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी तथा विश्व बैक के सदस्यों को अवगत कराया तथा उनसे यह अपेक्षा भी की कि प्रशासन की ओर से उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार आयेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि पर्यटन सेवा प्रदाता को लाभ तथा पर्यटकों को बेहतर सुविधाये उपलब्ध कराने के उदद्ेश्य से इस महत्वपूर्ण सुझाव बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने पोशाक, कंठीमाला, मूर्तियां तथा अन्य सभी प्रकार के हस्तशिल्पियो को यह आश्वासन दिया कि कुटीर उद्योगों को हर सम्भव संसाधन उपलब्ध कराये जायेेंगे ताकि वे उत्पाद को बाजार में सही मूल्य पर बेच कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते है तथा इसके लिये शिल्पियों को टेªनिंग देने की भी आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह साधारण पर्यटन प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि पर्यटन के माध्यम से उसे बढ़ावा देकर जरूरत मंदों को रोजगार देकर किस प्रकार गरीबी उन्ममूलन कर सकते है इस पर गम्भीरता से विचार हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पुरानी बन्द पड़ी विरासतों को खुलवाकर इन्हें पर्यटन उद्योग के कायषर्् में लानी होंगी ताकि इनका सीधा लाभा स्थानीय तथा गरीब लोगों को रोजगार देने का अच्छा प्रयास होगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने पर्यटकों की सुरक्षा तथा उनसे जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं तथा पुलिस प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उप निदेशक पर्यटन अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रज कारीडोर में बहुत से पर्यटन स्थल है तथा पर्यटन उद्योग की बहुत बड़ी सम्भावनायें है जिनमें से पर्यटन विभाग ने मथुरा में 08 स्थानों मथुरा, वृन्दावन, गोकुल, महावन, नन्दगाॅव, बल्देव, गोवर्धन, बरसाना का चयन किया है तथा इसमें पर्यटन विभाग की ओर से मथुरा के दर्शनीय मंदिरों, पौराणिक कुण्डों तथा एतिहासिक स्थलों को चिन्हित करके और अधिक तेजी के साथ उनको विकसित किया जा रहा है ताकि पर्यटन उद्योग को अधिक बढ़ावा मि सके। वर्ड बैंक के सदस्यों ने बताया कि पर्यटन से जुड़े सभी कार्यों को वे अपने तरीके से प्रोत्साहित करते है, मथुरा तथा ब्रज कारीडोर में भी वर्ड बैंक की टीम ने उसका पूर्ण रूप से अध्ययन करके तथा सभी क्षेत्रों के लोगों से बातचीत करके उसका निष्कर्ष निकालेगी ताकि पर्यटन को और अधिक बढ़ावा तथा सुविधायें दी जा सके। कन्हैया आर्ट गैलरी के संचालक कृष्ण कन्हाई ने अपने विचारों से अवगत कराया। जिला प्रोवेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव द्वारा अपने सुझाव में बताया कि गोवर्धन तथा वृन्दावन सहित जनपद में भिखारियों की संख्या बहुत अधिक है जिससे कि बृज की छवि खराब हो रही है इस पर रोक लगाने की आवश्यकता है। परियोजना अधिकारी डूडा सुभाषवीर राजपूत ने जनपद में सृजित किये गये महिला समूह संगठनों को शासकीय सहायता उपलब्ध कराकर उनके उद्योगों को बढ़ावा दिया गया जिससे महिलायें आत्मनिर्भर हुई है। परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ए0के0 बाजपेयी ने भी अपने विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में अजय सूरी ने भी ब्रजकारी डोर सहित मथुरा के पर्यटन स्थलों के बारे में सविस्तार जानकारी दी गयी। वर्ड बैक के सदस्य एलिकजेन्डर, एमी चैम्बरेडियन, स्टेफिना एवीकेरी ने भी वर्ड बैंक द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 धीरेन्द्र सिंह सचान, जिला पर्यटन अधिकारी डी0के0 शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी तथा महिला समूह संगठन की पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS