मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रख कर कार्य करा रहा है वहीं दूसरी ओर मिशन द्वारा ऐसे तमाम कार्य किए जा रहे हैं जिनसे इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी लाभांवित हो रहे हैं। मिशन द्वारा कराए जा रहे जीर्णोद्धार व विकास कार्यो के अलावा कार्यकर्ताओं के सहयोग से पशु पक्षियांे के लिए दावत की व्यवस्था की गई है जिसके अन्र्तगत गाय बैल, कुत्ता आदि के लिए मिशन द्वारा रोटियां बनवाने का कार्य शुरू किया गया है।
मिशन से जुडे लोग ही जल में रहने वाले जीवों मछली, कछुआ आदि के लिए आटे की गोलियां डालने का कार्य करते हैं। पक्षियों के लिए प्रतिदिन दाने आदि की व्यवस्था भी मिशन करने में लगा हुआ है। मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि स्वंय के लिए या अन्य लोगों के लिए तो हर कोई कार्य कर देता है किन्तु ये बेजुबान पक्षी व पशु अपनी व्यथा को किस के सामने रख सकते हैं। इसी बात का ख्याल मिशन से जुडे कुछ प्रमुख लोगों के मस्तिष्क में आया तो उन्होंने उक्त कार्यो को काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज की प्रेरणा व संत सियाराम बाबा से आशीर्वाद लेकर प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने बताया कि जब से यह कार्य प्रारंभ कराया गया है यह मिशन तेजी से आगे बढने लगा है। अब वृंदावन के घाटों को मूर्त रूप देने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है और शीघ्र ही मिशन की टीम वृंदावन के घाटों पर जाकर वहां के कार्यो के लिए टीम का गठन कर उन्हें आवश्यक जिम्मेदारियां प्रदान करेगी। उनका कहना था कि इतने बडे पैमाने पर बिना किसी से चंदा लिए इस कार्य को कराने आखिर अदृश्य शक्तियों की कृपा नही ंतो और क्या है। ये अदृश्य शक्तियों का ही तो कमाल है जो इस प्रकार का विचार लोगों के मन में आया और उन्होंने अपने इस सुझाव को सभी के मध्य रखा जिस पर मिशन ने शीघ्र ही प्राथमिकता दी और इस कार्य को प्रारम्भ कराया। आज इन्हीं अदृश्य शक्तियों की कृपा व उन बेजुबान पशु पक्षियों व जीव जन्तुओं के आशीर्वाद से मिशन सफलता की ओर अग्रसर है। मिशन के भोला पंडित, मुकेश ठाकुर, लपूटी पंडित, मीरा गोस्वामी, ऋचा शर्मा, राजेश तिवारी, नीलम गोस्वामी, शालिनी, ऋतु, कृष्णा, बलराम, आशीष हनुमान जी वाले, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, सचिन मिश्रा, राजेश कुमार शर्मा, गिरीश शर्मा, सारांश, नितिन शर्मा, लोकेश यादव आदि इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर पुण्य लाभ अर्जित करने में लगे हुए हैं।





