पालिका द्वारा बनवाए गये नव निर्मित स्वामी विवेकानन्द चैराहे का किया शिलान्यास
मथुरा । कोसीकलां कस्बे में बेटियों के लिये सोच को बदलना होगा। बेटियां पहले की तरह नहीं। बेटियों ने ही ओलम्पिक में 125 करोड भारतीयों की इज्जत बचाई है जिससे देश के खाते में मैडल आया। बेटियों को हमें पढा लिखाकर बेटों के मुकाबले खडे करने की जरूरत है। इस प्रकार के कार्यक्रमों को करने की जरूरत क्यों पडी क्योंकि आज भी समाज में ऐसे लोग है जो बेेटियों को हीन भावना से देखते है बेटियों को गर्भ मंे ही मार डालते है। हमें यह नजरिया बदलना होगा। उक्त उदगार कोसी मे आर्यसमाज धर्मशाला में आयोजित बेटी महाउत्सव कार्यक्रम में बेटी बचाओं बेटी पढाओं की अलख जगाने पहुंची सांसद हेमा मालिनी ने व्यक्त किये। इससे पूर्व सांसद हेमामालिनी ने नवनिर्मित विवेकानन्द चैक पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि सुनने को मिला और अब देखने को भी कि शहर कोसीकलां में पालिकाध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला ने शहर के विकास कार्य को लेकर सराहनीय कार्य किये हैं में आगामी दिनों में भी यही उम्मीद करती हूं कि वह आगे भी इसी तरह विकास में अपनी तत्परता दिखाते हुए जनता के लिए सदैव तैयार रहेंगे।
परिधि आर्ट ग्रुप दिल्ली और स्वामी विवेकानन्द जन जागृति ट्रस्ट के संयुक्त तत्पवाधान में आयोजित बेटी बचाओं बेटी पढाओं कार्यक्रम में अनेकों प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें बेटी को गर्भ मे न मारने, बेटी किसी से कम नहीं, बेटी पढाओं और देश की तरक्की कराओं जैसे संवेदनशील मुददों पर कई स्कूलों की छात्र छात्राओं ने अनेक नृत्य, नाटक व निबन्ध प्रस्तुत किये। इस अवसर पर एस.पी.एस की आठवी कक्षा की छात्रा गरिमा माथुर ने बेटी बचाओ बेटी पढाओं पर एक गाना प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को तालियां बजाने पर मजवूर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पालिकाध्यक्ष भगवत रूहेला ने कहा कि आज के समाज को जागरूक करने की जरूरत है और समाज में इन्ही कार्यक्रमों के जरिये से यह जागरूकता आती भी जा रही है। हमें अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। भाजपा नेता तरूण सेठ ने कहा कि सांसद जी स्वयं एक महिला है और दो बेटियों की मां है वह बेटियां कितनी गर्वांवित करती है उसके बखूबी वाकिफ होंगी और जो लोग बेटियों को गर्भ में ही मारने का कार्य करते है वह राक्षक के समान है। उन्होने बेटी बचाओं का संदेश देते हुये यह नारा बुलन्द किया। इस दौरान परिधि आर्ट गु्रप के संयोजक निर्मल वैध, पूर्व मंत्री चै0 लक्ष्मीनारायण, छाता के नगर पंचायत अध्यक्ष जगपाल चैधरी, ठा. भानू प्रताप सिंह, नरदेव चैधरी, छीतो, सतवीर सांगवान आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।





