मथुरा। जनपद के थाना मांट क्षेत्र के गाॅव वेलवन स्थित लक्ष्मी जी मन्दिर पर फुस माह के हर गुरूवार कों लगनें वाला लक्ष्मी मेले मास के तीसरे गुरूवार को भी श्रद्धालुओं का सैलाव उमड़ा। वेलवन में लगनें वाले मेले में मथुरा सहित आसपास के जनपदों के हजारों लोग इस मेले में भाग लेने आते हैं। और माॅ लक्ष्मी का आशीवार्द प्राप्त करते हैं। वेलवन में लक्ष्मी का प्रमुख प्रसाद खिचड़ी का लगाया जाता है जिसकें चलते भीषण ठंड में जगह जगह खिलड़ी के भंडारें लगाये गये। भंडारें में पहलें माॅ लक्ष्मी को प्रसाद अर्पण कर उसके प्रसाद मेले में आये भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।





