मथुरा । सौंख कस्बे में नोटबंदी के 40 दिनों के बाद ग्रामीण अंचल में भी बैंकों से भीड का दबाव कम होने लगा है। बैंकों के बाहर लगने वाली भीड अब बैंक परिसरों के अंदर ही सिमटने लगी है। इसे लेकर बैंक कर्मचारी अब राहत महसूस कर रहे हैं।
उपभोक्ताओं को भी पर्याप्त कैष मिलने लगा है। पिछले दो दिनों से स्थानीय सिंडीकेट बैंक और स्टेट बैंक में उपभोक्ताओं का कम जमावडा नजर आ रहा है। पुलिस को भी अब कम मषक्कत करनी पड रही है। इसे लेकर सिंडीकेट बैंक शाखा प्रबंधक भरत कुमार ने बताया कि सोमवार से ही बैंकों में कम भीड दिखायी दे रही है। बुधवार को भीड का दबाव काफी कम नजर आया। उपभोक्ता भी अब ज्यादा हायतौबा नहीं कर रहे हैं।





