गोवर्धन। थाना क्षेत्र में गन्दगी डालकर पैसे उडाने वाले गेंग का गोवर्धन में प्रवेश हो चुका है। विगत गुरूवार को स्टेट बेंक से पैसा निकालकर ले जा रही महिला कन्दगी डालकर बेग ले भागे। जवकि गोवर्धन थाने में पाॅच चेतक वाहन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये दी गई है। लेकिन जव घटनाऐं होती है तव न तो कहीं चेतक दिखाई देती और न ही पुलिस के फोन रिसीव होते है। इसका जीता जगता उदाहारण गुरूवार सुबह देखने को मिला। जहाॅ रीना गोस्वामी कस्वा के डीग अडडा स्थित स्टेट बैंक से 12 हजार रूप्ये अपने खाते से लेकर घर जा रही थी कि कस्वा के बीच बाजार सरस्वती मेडिकल के सामने ही बेखौफ अज्ञात बदमासों ने महिला रीना गौस्वामी का पर्स छीन कर फरार हो गये। जिस घटना की लिखित सूचना पीडित महिला द्वारा थाना पुलिस को दी गई। बही थाना पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर जाॅच में जुट गई है।





