ब्रजयात्रियों का किया स्वागत

मथुरा।  ‘ठाकुर हमरे रमण बिहारी हम है रमण बिहारी के’  की धुन पर नाचते गाते भक्तों की टोली परम पूज्य गुरू शरणानन्द जी महाराज के सानिध्य में रमणरेती से होती हुयी एक दिन के पड़ाव के बाद यमुना मिशन के कार्यालय कृष्णगंगा घाट पहुॅची। जहां यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा ब्रज यात्रियों का स्वागत किया गया। 

यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहना कर  एवं ब्रज यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया इसके पश्चात् कार्यकर्ताओं द्वारा सभी को प्रसाद वितरित किया गया। परमपूज्य गुरू शरणानन्द महाराज ने कहा कि 84 कोस की परिक्रमा करने  से अद्वितिय फल की प्राप्ति होती है। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti