
बलदेव। ब्रजराज बलदाऊ के जन्मोत्सव की धूम दाऊ की नगरी में मची रही। शाम को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें एक दर्जन मनोहारी झांकियों के साथ 1100 सौभाग्यवती महिलाएं कलश लेकर निकलीं। दाऊजी महाराज की जय जयकार के साथ शोभायात्रा का नगर में पुष्पवर्षा का स्वागत सत्कार किया गया। दाऊजी महाराज मंदिर गऊशाला से निकली भव्य शोभायात्रा के साथ विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, मंदिर रिसीवर रामकटोर पांडेय, हेमंत पांडेय, ब्रजेश पांडेय, डा0 कपिल प्रताप सिंह, चै0 विवेक प्रिय आर्य, चै0 रामरतन सिंह व हरीश शर्मा ने भी माल्यार्पण किया। शोभायात्रा में नगर की 1100 सौभाग्यवती महिलाएं पारम्परिक परिधान में सजी धजी कलश लेकर निकली। इनके अलावा एक दर्जन मनोहारी झांकियों में प्रभु ब्रजराज बलराम, श्रीराधा कृष्ण, श्रीकृष्ण सुदामा, कल्याण देव के साथ साथ काठिया बाबा एक विशेष रथ पर आशीर्वाद देते चल रहे थे। शोभायात्रा का स्थान-स्थान पर श्रद्वालु पुष्पवर्षा कर स्वागत कर रहे थे। इस दौरान दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के मौके पर देश के कोने कोने से यहां श्रद्वालुओं की भीड़ शोभायात्रा में चलकर अपने आप को धन्य कर रही थी। भजन और संगीत की मधुर धुनों पर श्रद्धालु थिरकते गाते चल रहे थे। यहां सुबह से ही जन्मोत्सव के चलते श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लेते रहे और शाम को शोभायात्रा की धार्मिक छटा बिखरती नजर आई। बैंडबाजों की मधुर धार्मिक भजनों की गूंज के साथ निकली शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई गऊशाला पहुंची।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS