ब्रजेश मावी हत्याकांड के आरोपी राजेश टांेटा ने साथी सहित किया न्यायालय में आत्म समर्पण

जनपद पुलिस दो को रिमांड पर लाने की तैयारी में जुटी

मथुरा। मथुरा पुलिस के सिरदर्द बना ब्रजेश मावी हत्याकांड का मुख्य हत्यारोपी राजेश टोंटा ने अपने साथी के साथ हाथरस के एडीजें द्वितीय के न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। जिससें जहाॅ जनपद पुलिस ने राहत की सांस ली हैं। वहीं जनपद पुलिस अब राजेश टोंटा को रिमांड पर लाने की तैयारी करने में जुटी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार पश्चमी उ0प्र0 के कुख्यात बदमाश ब्रजेश मावी विगत 10 दिवस सितम्बर को अपने साथी विनोद चैधरी व गोपाल यादव के साथ घर से हाथरस जाने की कहकर निकलें थे। लेकिन तीनों की कई दिनों तक कोई लोकेशन नहीं मिलनें पर भाजपा नेता विनोद चैधरी के परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते जनपद पुलिस को अपहरण की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ब्रजेश मावी व भाजपा नेता सहित गोपाल यादव की तलाश की और संभावित लोगों के दविश दर दविश दी तो भाजपा नेता विनोद चैध्री व गोपाल यादव रहस्मय तरीके से पुलिस ने सादाबाद क्षेत्र से बरामद कर लिया। पुलिस को भाजपा नेता व गोपाल यादव ने बताया कि हाथरस के बदमाश राजेश टोटा ने ब्रिजेश मावी व उन्हें कई दिनों तक बन्धक बनाये रखें और जब पुलिस को दवाव बना तो राजेश टोटा ने अपने साथियों के साथ गोली मार कर हत्या कर दी और उन्हें नशीलें इजेक्शन लगाकर रखा गया। लेकिन पुलिस का दवाव बना तो राजेश टोटा के साथियों नें उन्हें सादाबाद बलदेव मार्ग पर छोड़ दिया। पुलिस ने दोनो बरामद युवकों से पुछताछ के बाद ब्रजेश मावी की हत्या की आशंका के चलते राजेश टोटा व उसके अन्य की तलाश शुरू कर दी। जिसमें पुलिस अभी तक पाॅच लोगों को जेल भी भेज चुकी हें। लेकिन राजेश टोंटा पुलिस की पकड़ से लगातजार बचता रहा। जनपद पुलिस कि सक्रियता व दवाव के चलते राजेश टोटा ने आज अपने साथी संजू प्रधान के साथ हाथरस के एडीजे द्वितीय के न्यायालय में समर्पण कर दिया। बताया जाता है कि राजेश टोंटा व उसका साथी हाथरस न्यायालय सें गैगस्टर के मामलें में कई वर्षो से वांछित चल रहा था। लेकिन जनपद पुलिस के दवाव के चलते उसनें मथुरा न्यायालय के बनाये अपने पुराने केंस में न्यायालय में समर्पण करना उचित समझा। जैसे ही इसकी जानकारी जनपद पुलिस को हुई और जनपद की एसएसपी मंजिल सैनी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर अनिल यादव व एसओजी टीम ने रणनीति बनाते हुए हाथरस न्यायालय से राजेश टोटा व उसके साथी संजू प्रधान को रिमांड पर लेने की कार्यवाही किये जाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। यदि जनपद पुलिस को न्यायालय से राजेश टोटा की रिमांड मिलती है तो जनपद पुलिस ब्रजेश मावी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में भी सफल हो जायेगी अन्यथा गैंगवारे में मारे गये ब्रजेश मावी हत्यांकांड की फाइलें यू ही बबलू गौतम हत्याकांड की तरह दब कर रह जायेगी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti