ब्रज की विधाए को बचाने के लिए सांसद से अपील

मथुरा। संस्कार भारती का एक प्रतिनिधि मंडल प्रान्तीय मंत्री शिवकुमार गुप्ता के नंेतृत्व में सांसद हेमा मालिनी से स्थानीय होटल में मिला तथा उन्हें ज्ञापन देकर ब्रज की लोककलाओं के सम्वर्धन हेतु सहयोग की अपील की। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि ब्रजप्रान्त में लोककलाओं की 162 विधाऐं हैं इनमें मात्र 42 विधाऐं प्रचलित है जो शासकीय सहयोग के अभाव में दम तोड़ रही हैं। उनके सम्वर्धन की महत्ती आवश्यकता हैं। अगर इन्हें बचाया नहीं गया तो विन लोक कलाओं के ब्रज की क्या पहचान रहेगी। ज्ञापन में सांसद हेमा मालिनी से ब्रज की लोककलाओं को बचाये रखनें हेतु कलाकारों को सुविधाओं के साथ साथ मंच उपलब्ध कराये जाने की महत्ती आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया गया तथा ब्रज के मर्म को देखतें हुए प्रतिवर्ष ब्रज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कराने का अनुरोध किया गया। सांसद महोदया ने शिष्टमंडल की बातों से सहमति व्यक्त करते हुए शीघ्र ही सांस्कृतिक मंत्रालय से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। शिष्टमंडल में महेश खंडेनवाल, सुरेन्द्र सक्सैना, विशनकान्त मिलेन्द्र, भुवन खंडेलवाल आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti