ब्रज केसरी ठा0 नवल सिंह की प्रथम पुण्य तिथि मनाई

मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के आव्हान पर ठा0 नवल सिंह पहलवान जैत की प्रथम पूण्य तिथि पर सर्वदलीय श्रद्वाजंलि समारोह का आयोजन ठा0 खजान सिंह जसावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सर्वदलीय सरदारी कार उनके पुत्र जगदीश डीलर ने सभी का स्वागत कर सम्मान किया। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूुत महासभा के संस्थापक सदस्य ब्रज गौरव व ब्रज केसरी की उपाधि से सम्मानित करते हुये उनके पुत्र जगदीश डीलर ने उनकी प्रतिमा लगवाये जारने के प्रस्ताव को सहज ही स्वीकृति देते हुए अपने पिता की हरवर्ष पूण्य तिथि मनाये जाने की घोषणा की। क्षत्रिय धर्म सम्मेलन व अखण्ड रामायण का पाठ कराते रहने का अश्वासन दिया। महासभा के राष्ट्रीय सचिव मोहन सिंह राजपूत ने कहा कि ठा0 नवल सिंह पहलवान 103 वर्ष तक के जीवन में उन्हें कभी कोई तकलीफ नहीं हुई उन्होंने संस्थान के माध्यम से सर्व समाज के लिए हमेशा सघर्ष किया। श्रद्वाजंलि सभा में ठा0 खजान सिंह जसावत ने कहा कि आज के इस भौतिकवादी युग में ठा0 नवल सिंह पहलवान ने अपने जीवन जीनें के तौर तरीके के तथा जिन आर्दश और सामाजिक संस्कारों के साथ अपना जीवन यापन किया यह हम सर्वसमाज के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। श्रद्वाजलि सभा में काग्रेंस नेता एवं छाता सुगर मिल सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष ठा0 मोहन सिंह जैत, श्याम बिहारी, राजेन्द्र सिंेह, संजीव कुमार सिंह, ठा0 राजकुमार तरकर, ठा0 सतेन्द्र सिंेह लोहई, ठा0 हुकुम सिंह, ठा0 मेघश्याम सिंह, ठा0 पवन सिंह, डा0 चरन सिंह, दिलीप सिंह, लीला पहलवान, महावीर सिंह राजावत, नेत्रपाल सिंह, किशन सिंह, प्रहलाद सिंह, बिजेन्द्र सिंह, आदि ने अपने भावभीनी श्रद्वाजंलि दी।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti