ब्रज के बच्चे -बच्चे की जुबान पर अब की बार-यमुना की धार

   

कालिन्दी की अविरलता- निर्मलता लौटाने के लिये आज समस्त ब्रज उठ खड़ा हुआ है। लाखों ब्रजवासी, वैष्णव जन, और यमुना भक्तों द्वारा यमुना को बचाने के लिये आर - पार की लडाई छेड़ दी गयी है। साधु सन्तो, ब्रजवासियों, और यमुना भक्तों के सहयोग से चलाये जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त करा उसकी अविरल धारा के लिये सरकार से मांग की जा रही है और इसके लिये सरकार पर दबाब डालने के लिये 15 मार्च 2015 को कोसीकलाँ  से लेकर दिल्ली तक पदयात्रा की जा रही है। इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिये सभी साधु सन्तो, ब्रजवासियों, यमुनाभक्तों, वैष्णव जनों एवं विभिन्न समाजिक संस्थाओं द्वारा सहयोग किया जा रहा है। 

 

वृन्दावन में साधु- सन्तों , भागवताचार्यो  की हुयी विशेष बैठक 

यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा 15 मार्च को निकाली जा रही यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में साधु सन्तों, कथावाचको, ब्रजवासियों और वैष्णणवों द्वारा बडी संख्या में सहभागिता किया जा रहा हैं। इसी क्रम में अभियान में ब्रज के साधु सन्तों व कथावाचको की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये एक विशेष बैठक रंग जी मन्दिर के निकट राधाकान्त मन्दिर में आयोजित की गई। बैठक में महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चितप्रकाशानन्द जी महाराज, अखंडानन्द आश्रम के श्री महेशानन्द सरस्वती जी महाराज, स्वामी श्री हरिबोल बाबा, आचार्य बद्रीश जी, स्वामी दिव्यानन्द जी ने अभियान की सफलता के लिये साधु सन्तो और कथावाचको एवं ब्रजवासियों की भागीदारी को जरूरी बताते हुये पदयात्रा की व्यवस्थाओं में सभी को जिम्मेदारी सौपने की रणनीति पर विचार किया व सुनिश्चित किया कि हर आश्रम व संगठन इस अभियान में अपनी पूर्ण सहभागिता प्रदान करें। 

इस अवसर पर कथावाचक मृदुलकान्त शास्त्री, अभियान के राधाकान्त शास्त्री, हरेश ठेनुआ, महेश चन्द्र शास्त्री व रासाचार्य देवकी नन्दन शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

 

व्यासाचार्यो द्वारा आयोजित होली मिलन महोत्सव में उठी यमुना मुक्ति की आवाज

गोधूलिपुरम के प्रिया प्रियतम धाम में प्रियाशरण जी महाराज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेने पहुॅचे यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राघाकान्त शास्त्री ने वहाॅ भागवताचार्यो व सन्तों से यमुना मुकितकरण के सम्बन्ध में कहते हुये सभी भागवता चार्यो सन्तो व ब्रजवासियो  का आवह्न किया। समारोह में उपस्थित सभी ने एक स्वर में 15 मार्च को होने वाले यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा को अपना समर्थन देते हुये पदयात्रा में भारी संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया। 

इस समारोह में विशेष रूप से महामण्डलेश्वर श्री बालयोगेश्वरानन्द जी महाराज, आचार्य चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, सत्यभान शर्मा, चन्द्रलाल जी शर्मा, रामकृपाल त्रिपाठी जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  

 

अभियान का प्रचार हुआ तेज रोजाना सैकड़ो गांवो का अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा संपर्क 

यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा को सफल बनाने के लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान के प्रचार रथ मथुरा से लेकर होडल, पलवल के रोजाना सैकडों गांवों में जा यमुना को बचाने के लिये पदयात्रा में सम्मिलित होने का आवह्न कर रहे है। अभियान के 25 प्रचार रथ प्रचार सामग्री ले विभिन्न गांवों में प्रचार कर रहे है। 

यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक सुनील सिंह जी ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रचार की गाडियों द्वारा बुधवार को किशन दास जी के नेतृत्व में ऊँचा गाॅव, मौगरा, जाव, वाट आदि, ठा. गिरधारी द्वारा गोकुल के ओर पास के क्षेत्र, राष्ट्रीय संस्कृति सचिव रमेश कृष्ण शास्त्री जी ने भरनाकला, सेमरी, आदि, प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी मथुरा में जनसंपर्क, राधाकिशन पंडित जी सांचैली आदि, सतीश उपाध्याय फरह, चंदौरा, नगला चन्द्रभान, दीन दयाल धाम, रतन सिंह जी द्वारा सांखी, अरवारी, रनवारी आदि, विजय ने करहला, मडोई, रहेरा, लाल दास बाबा ने बल्देव में रैली निकाली गई। पं महेश चन्द्र शास्त्री व कपिल दुबे द्वारा गाजीपुर, संकेत आदि राज शर्मा ने टाउन शिप के पीछे, बरारी, धाना समसाबाद, धाना तेजा, देहला आदि देवेन्द्र ने कोसी क्षेत्र, लकी पंडित व राघव  भारद्वाज ने वृन्दावन में जन संपर्क किया । अभियान की अन्य गाडियों द्वारा मथुरा, कोसी, होडल पलवल तक के हाइवे के निकट के गांवों में अभियान की प्रचार सामग्री वितरित की। उन्होने आगे जानकारी देते हुये बताया कि अभियान के प्रचार रथो ंपर जा रहे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा में सम्मिलित होने वाले लोगो का पंजीकरण भी कराया जा रहा है। इस क्रम मे रोजाना सैकड़ो की संख्या में रजिस्ट्रेशन कराये जा रहे। पदयात्रा में चलने के लिये लोगो में भारी उत्साह है। 

 

52 गांव के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी कर रहे यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में सम्मिलित होने को प्रेरित

52 गांव के अध्यक्ष श्री उदय सिंह और उपाध्यक्ष गोपाल सिंह जी द्वारा यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिये लोगो से आवह्न किया जा रहा है।  सतार पुर, डिरावली, पाली, सांखी छाता आदि गांवो में बुधवार के दिन प्रचार किया। 

 

भरना कला में हुयी जनसभा

अभियान के संस्कृति सचिव पं रमेश कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में जनसभा हुयी जिसमें सैकडों ग्राम वासी उपस्थित रहे। उन्होने सभी को सम्बोधित करते हुये 15 मार्च को भारी संख्या में चलने का आवह्न करते हुये कहा कि यमुना की रक्षा करना हम सभा का दायित्व है। इसलिये हम सभी को भारी संख्या में भाग लेना होगा। इस अवसर पर सभी ग्राम वासियों न बडे उत्साह उमंग के साथ यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में चलने का संकल्प लिया और अपना पंजीकरण कराया ।

सुखीराम, बल्देव प्रसाद, मूलचन्द, हरदयाल, कालीचरण आदि मुख्यरूप से उपस्थित रहे। 

कोसी से दिल्ली संसद तक विशेष प्रचार के लिये 11 सदस्यीय कमेटी हुयी गठित 

कोसी से दिल्ली में संसद तक हाइवे के निकट गांव और शहरों को अभियान के स्टीकरों से लैस करने के लिये हंसराज वेनीवाल के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। दो गाडियों के माध्यम से यह टीम हाइवे के किनारें के सभी जगहों पर अभियान के प्रचार के स्टीकर लगाये जायेगें 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti