ग्लोबल नैतिक शिक्षा केन्द्र के तत्वाधान में ब्रज को नशा मुक्त बनाने के लिए ब्रज में मानमंदिर सेवा संस्थान, बल्लभकुल के सहयोग से नशामुक्ति ब्रजयात्रा का शुभारम्भ 11 सितम्बर को गोकुल से हुआ। बल्लभकुल भूषण पूज्य श्री पंकज बाबा की उपस्थिति में प्रातः 10 बजे यमुना पूजन कर गोकुल से यात्रा का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर पूज्य श्री पंकज बाबा ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के जीवन को ही नहीं अपितु क्षेत्र, समाज, व देश के हानिकारक साबित हो रही है। विश्व में आध्यात्मिक छवि बनाये हुये ब्रज में नशा के चलन ब्रज संस्कृति के लिए घातक सिद्ध हो रहा है ऐसे में आवश्यकता है उन लोगो को सजग करने की जो नशे के जाल में फंस चुके है या फंसते जा रहे है।
केन्द्र के संयोजक स्वामी नारायण बाबा ने कहा कि बिगड़ते स्वास्थ का पूरे विश्व में सामान्य रूप से हर जगह दिखाई देने वाला एक कारण नशा है। जिसमें शराब या अन्य प्रकार के डग्स का सेवन हो। सभी का शरीर पर प्रतिकूल असर पडता है। ऐसे में आवश्यकता है कि इन व्यसनों को समाज से पूरी तरह दूर कर दिया जाये और इसके लिए आवश्कता है एक बडे जन जागरण की। जिसमें सामाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता अनिवार्य है।
नशामुक्ति यात्रा गोकुल से प्रारम्भ हो मथुरा पहुॅची जहॉ रंगेश्वर महादेव के पास स्थित केशव गौडिय मठ में यात्रा का स्वागत किया गया इस अवसर पर भक्तिवेदान्त श्री माधव महाराज एवं भक्ति वेदान्त श्री वनमहाराज ने कहा कि नशा दीमक की भांति व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देता है जिससे वह अन्त में गहरे अवसाद में चला जाता है तो नरक तुल्य है यह हमारे युवाओं को समझना होगा कि जिस नशे को वह आज का फैशन मान अपनाते जा रहे है वही उनका सबसे बड़ा शत्रु है।
मथुरा से बढकर यात्रा सतोहा, अडीग होते हुये अपने पहले पडाव गोवर्धन में गिरधारी गौडिय मठ पहुॅची। यात्रा के मध्य में जगह जगह जनसभा कर युवाओ, में बढते नशे के चलन एवं नशे के कारण उत्पन्न हो रही पारिवारिक क्लेश के उपर लोगों को नशा त्यागने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर पं. मुरारी लाल शास्त्री, अमृतलाल, भोले, मुकेश शर्मा, तेजपाल, ओमप्रकाश, भारत, बिरजदास, श्याम दास आदि मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।
बल्लभकुल भूषण पूज्य श्री पंकज बाबा ने कहा कि नशा एक दीमक की तरह देश के युवाओं को खोखला कर रहा है जिसके प्रति जागरूकता की कडी आवश्यकता है।






Related Items
दिल्ली और हरियाणा की गंदगी का बोझ भुगत रहा है पूरा ब्रज मंडल
भव्यता के बीच खो रही है ब्रज की नैसर्गिक होली
ब्रज मंडल का टूटता पर्यावरण, कराह रही है यमुना...!