ब्रज चिकित्सा संस्थान में पुष्पाजलि समारोंह

अग्रसेन जयन्ती पर चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

मथुरा। ब्रज चिकित्सा संस्थान द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव पर ब्रज चिकित्सा संस्थान प्रागण में पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेफ्रोलाजिस्ट डा0 डीके अग्रवाल व आयकर आयुक्त अनुरूद्व अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। सम्मानित अथिति के रूप में पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री रविकान्त गर्ग डा0 अशोक अग्रवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवीदास गर्ग ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा महाराजा अग्रसेन की छवि को पुष्प माला अर्पण करने के साथ साथ पुष्प व आरती कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराज अग्रसेन के सन्देश एक ईट एक रूपया देकर समाज के समस्त लोगों को साथ लेकर चलनें का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अपनी स्वर्णिम ज्ञान की आभा से जनपद की मरीजों की सेवा के लिए प्रमुख चिकित्सा डा0 केके अग्रवाल, डा0 उमेश चन्द्र माहेश्वरी, डा0 के गोपाल अग्रवाल, डा0 सुरेश चन्द्र अग्रवाल, डा0 वीसी गोयल को दुशाला उढ़ाकर विशिष्ट अग्र सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि अनुरूद अग्रवाल आयकर आयुक्त व डा0 डीके अग्रवाल ने चिकित्सकों को सम्मानित किया। श्रीमती जीएम शाहा को उनके निवास पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रविकान्त गर्ग ने महाराजा अग्रसेन के इतिहास से परिचय कराया तथा डा. अशोक अग्रवाल ने एक ईट एक रूपया को अमल में लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कि समाजवादी महाराजा अग्रसेन के सिद्वान्त को मानकर सभी समाज के लिए उसको अपनाती रही हैं। सभा में संस्थान के सरंक्षक श्रीनिवास सर्राफ द्वारा संस्थान के क्रिया कलापों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में डा. डीके अग्रवाल ने कहा कि संस्थान समय समय पर सर्वसमाज के हित में कार्यरत रहती है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान करके हमें ऐसे सेवा भावियों का निरन्तर सम्मान करना चाहिए। जिससें वह उनका अनुसरण कर निरन्तर सेवा में अग्रणी रहें। सभा का संचालन राजेन्द्र कुमार हाथी वालों ने किया। समारोह में चैधरी दीनानाथ अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, राजेश सर्राफ, विजय अग्रवाल, जुगल किशोर, पंकज अगूंठी वालें, डा. आरके गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, डा. मयंक माहेश्वरी, डा. शंशाक माहेश्वरी, भगवत सरण चैधरी, उपेन्द्र अग्रवाल, नवीन गर्ग आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti